एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
नल-जल योजनाओं में लापरवाही पर सख्ती, सात गांवों के दो ठेके निरस्त; 21 योजनाओं को 14 दिन का अल्टीमेटम
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 05:45
India
बैतूल, 21 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जल जीवन मिशन के तहत नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने वाली निर्माण एजेंसियों के खिलाफ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने सात गांवों की योजनाओं से संबंधित दो अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं, जबकि जिले की 21 अन्य नल-जल योजनाओं की निर्माण एजेंसियों को 14 दिन का अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, मैसर्स अंबिका कंस्ट्रक्शन कंपनी, ग्वालियर द्वारा पोहर, गदराझिरी, रामघाटी, घोघामल, डोडापोखरनी, जामझिरी और सरंडई में…