एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 25, 2026

डांट से नाराज होकर घर से निकलीं पांच नाबालिग सहेलियां, 24 घंटे में पीथमपुर से मिलीं

छिंदवाड़ा, 24 सितम्बर (वार्ता) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गांगीवाड़ा से एक साथ लापता हुईं पांच नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धार जिले के पीथमपुर से ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार पांचों बालिकाएं आपस में सहेलियां हैं और परिजनों की डांट से नाराज होकर बिना बताए एक साथ घर से निकल गई थीं। बालिकाओं के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने देहात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला पांच नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र नाबालिग सहेलियां बरामद
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/09/26 13:29
पिछला अपडेट
24/09/26 13:29
स्थान
India