एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:24

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बगलामुखी मंदिर में की पूजा-अर्चना

आगर-मालवा, 6 मई (वार्ता) बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज बुधवार को मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के प्रवास पर रहे।
इस दौरान उन्होंने नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन अनुष्ठान किया। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
आगर-मालवा पहुंचने पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भैरोसिंह परिहार ने भी नलखेड़ा में फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया और पूरे समय उनके साथ रहे।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. पप्पू यादव धार्मिक दौरा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India