एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:04

सुरक्षा मानकों में खामियों पर तीन कोचिंग संस्थानों का संचालन बंद

पांढुर्णा, 05 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में पांढुर्णा जिले के सौंसर में सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर प्रशासन ने तीन कोचिंग संस्थानों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। जांच में इन संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा, आपातकालीन निकास, विद्युत सुरक्षा तथा विद्यार्थियों की क्षमता के अनुरूप बैठने की व्यवस्था में गंभीर खामियां पाई गईं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने हाल ही में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों के साथ नगर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. पांढुर्णा कोचिंग सुरक्षा कार्रवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 08:12
पिछला अपडेट
05/08/26 08:12
स्थान
India