एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

बैतूल पुलिस की सख्त चेतावनी: कार्बाइड गन बेचने या उपयोग करने वालों पर होगी कड़ी वैधानिक कार्रवाई

बैतूल, 24 अक्टूबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बच्चों की सुरक्षा और आमजन की जान-माल की रक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बैतूल पुलिस ने कार्बाइड गन की बिक्री और इसके इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की चेतावनी जारी की है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने एक विशेष संदेश जारी कर नागरिकों से अपील की है कि वे इस खतरनाक उपकरण से दूर रहें। कार्बाइड गन का उपयोग किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है। इसके संचालन से गंभीर दुर्घटनाओं और शारीरिक क्षति की आशंका बनी रहती है, जो खासकर बच्चों के लिए बेहद जोखिम भरा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र पुलिस चेतावनी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 07:33
पिछला अपडेट
24/10/26 07:33
स्थान
India