एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:00

पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन

भोपाल, 03 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय में अगस्त माह के प्रथम कार्य दिवस सोमवार को राष्ट्रगान 'जन गण मन' और राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया गया।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक रवि कुमार गुप्ता सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन कर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।
दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. पुलिस राष्ट्रगान गायन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/08/26 12:54
पिछला अपडेट
03/08/26 12:54
स्थान
India