एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:13

पुराने पुल को तोड़ते समय पोकलेन मशीन पर गिरा मलबा, बड़ा हादसा टला

धार, 6 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित घाटाबिल्लौद में चंबल नदी के पुराने पुल को तोड़ते समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पुल का भारी हिस्सा पोकलेन मशीन पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुल के ढांचे को तोड़ने के दौरान अचानक उसका बड़ा भाग भरभराकर नीचे गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मशीन चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। निर्माण एजेंसी ने पहले सुरक्षा को लेकर व्यापक दावे किए थे और विस्फोटक के बजाय नियंत्रित तकनीक से पुल तोड़ने की बात कही थी। रेलिंग हटाने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. पोकलेन मशीन पुल हादसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/05/26 00:00
पिछला अपडेट
06/05/26 00:00
स्थान
India