एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, November 3, 2026

अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में 450 छात्राओं का पांच किमी पैदल मार्च, दो दिन में समाधान का आश्वासन

बड़वानी, 03 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में माता शबरी आवासीय छात्रा परिसर की करीब 450 छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका के निलंबन के विरोध में सोमवार को पांच किलोमीटर पैदल मार्च किया। छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगें रखना चाहती थीं, लेकिन धोबड़िया तालाब के पास प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोककर बातचीत की। अधिकारियों द्वारा दो दिन में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्राएं वापस लौट गईं। छात्राओं ने सुबह करीब आठ बजे बड़गांव स्थित शासकीय आवासीय परिसर से मार्च शुरू किया। वे करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय कर धोबड़िया तालाब पहुंचीं। सुबह नौ बजे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बड़वानी छात्रावास छात्राएं प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/11/26 14:44
पिछला अपडेट
03/11/26 14:44
स्थान
India