एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:01

उफनाते नाले में बाइक बहने से मामा समेत दो भांजों की मौत

मैहर 17 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में जूरा-आमावाडी मार्ग पर उफनाते नाले के रपटे को पार करने के दौरान एक मोटरसाइकिल बह गई। हादसे में मामा समेत दो भांजों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार देर रात नाले में बाइक बहने के बाद उस पर सवार लोगों की तलाश शुरू की गई। करीब 20 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद रविवार रात मामा अंकुल कुशवाहा (18) तथा उसके भांजे विराज कुशवाहा (07) और सार्थक कुशवाहा (05) के शव बरामद कर लिए गए।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बारिश नाला मोटरसाइकिल दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/08/26 08:05
पिछला अपडेट
17/08/26 08:05
स्थान
India