एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 18, 2026

एआईएमआईएम नेता पर छेड़छाड़ का आरोप, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज

बुरहानपुर, 18 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एआईएमआईएम नेता शेख सलीम के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर कोतवाली थाने में छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी नीता देहरवाल ने बताया कि युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि बाजार जाते समय शेख सलीम ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बुरहानपुर नेता छेड़छाड़ शिकायत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/10/26 15:00
पिछला अपडेट
18/10/26 15:00
स्थान
India