एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026

नेपानगर में माता विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत

बुरहानपुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना क्षेत्र के नावरा में माता विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार, नावरा चौकी क्षेत्र के हीवरा फाटा के पास रात में माता विसर्जन के दौरान मनीष जमाले नदी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
86
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बुरहानपुर नेपानगर माता विसर्जन हादसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/10/26 12:27
पिछला अपडेट
21/10/26 12:27
स्थान
India