एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:37

वन रक्षक की अटैक आने से मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बुरहानपुर, 27 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर वनमंडल सामान्य के बोदरली वन परिक्षेत्र के संग्रामपुर बिट में पदस्थ वन रक्षक की बुधवार शाम अटैक आने से मौत हो गई। वन परिक्षेत्र अधिकारी बोदरली लखनलाल वास्कले ने बताया कि संग्रामपुर बिट में पदस्थ वन रक्षक पानसिंह मदन निवासी मेहगांव, जिला भिण्ड को बुधवार शाम अचानक अटैक आया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह वन रक्षक का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बुरहानपुर वनरक्षक अटैक मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/08/26 10:20
पिछला अपडेट
27/08/26 10:20
स्थान
India