एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

जुआ खेलते चार व्यक्ति गिरफ्तार, 5,100 रुपये और ताश के पत्ते जब्त

बुरहानपुर, 19 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शाहपुर थाना पुलिस ने ग्राम नीमगांव में जुआ खेलते चार व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 5,100 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा गठित टीम ने उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में ग्राम नीमगांव पहुंचकर घेराबंदी की।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बुरहानपुर शाहपुर जुआ गिरफ्तारी जब्ती
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 08:23
पिछला अपडेट
19/10/26 08:23
स्थान
India