एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:58

मां ताप्ती जन्मोत्सव में चेन स्नेचरों का आतंक, गले से सोने की चेन खींची

बैतूल, 21 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में आयोजित मां ताप्ती जन्मोत्सव के दौरान उमड़ी भारी भीड़ में चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाकर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन खींची ली। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार सोमवार को मां ताप्ती मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान भीड़ में सक्रिय चेन स्नेचरों ने महिलाओं को निशाना बनाया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल चेनस्नेचिंग आयोजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 11:36
पिछला अपडेट
21/07/26 11:36
स्थान
India