एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:53

चिचोली जनसुनवाई में एनएसयूआई ने उठाए पेयजल, सड़क और भ्रष्टाचार के मुद्दे

बैतूल, 04 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली में आयोजित जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को एनएसयूआई ने नगर परिषद के कार्यों, अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना और स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव हर्ष भुसारी ने आरोप लगाया कि चिचोली नगर लंबे समय से पेयजल संकट, दूषित जलापूर्ति और जर्जर सड़कों जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 जल प्रदाय योजना के तहत…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल जनसुनवाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/08/26 12:48
पिछला अपडेट
04/08/26 12:48
स्थान
India