एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

वर्षावास समापन पर बैतूल में निकली धम्म रैली, सम्राट अशोक की झांकी रही आकर्षण

बैतूल, 25 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के सदर स्थित पंचशील बुद्ध विहार में रविवार को वर्षावास समापन के अवसर पर भव्य धम्म रैली और कठिन चीवर दान समारोह आयोजित किया गया। पूज्य भदंत विनय रक्खिता महाथेरो के सानिध्य में हुए आयोजन में जिलेभर से आए सैकड़ों धम्म अनुयायियों ने भाग लिया। आषाढ़ी पूर्णिमा से अश्विनी पूर्णिमा तक चले तीन माह के वर्षावास के समापन पर पंचशील बुद्ध विहार से धम्म रैली निकाली गई। रैली डॉ. आंबेडकर चौक, बस स्टैंड, लल्ली चौक, कलेक्ट्रेट और स्टेडियम सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बुद्ध विहार पहुंचकर संपन्न हुई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल धम्म रैली वर्षावास चीवरदान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/10/26 12:01
पिछला अपडेट
25/10/26 12:01
स्थान
India