एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मां की पुण्यतिथि पर पौधे बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 09:50
India
बैतूल, 17 सितंबर (वार्ता) 'एक पेड़ मां के नाम' राष्ट्रीय महाअभियान के तहत अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एस. ब्राह्मणे ने अपनी माताजी की 25वीं पुण्यतिथि पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण के लिए आगे आने की अपील की गई। कार्यक्रम में ऑल इंडिया एससी, एसटी एंड माइनॉरिटीज के प्रदेश महासचिव एस.आर. नागले, सेवानिवृत्त उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. प्रदीप अतुलकर, सेवानिवृत्त प्राचार्य जनजातीय कार्य विभाग ओ.पी. चंदेल, एन.पी. चौकीकर, एस.एल. मंडलेकर, अजाक्स बैतूल के महासचिव वासुदेव नागले, जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार वरवड़े, पदाधिकारी सुनील नागले, सह सचिव…