एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026

मुलताई में हर माह चार दिन अपर कलेक्टर न्यायालय लगाने की मांग

बैतूल, 17 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई में अपर कलेक्टर न्यायालय की नियमित सुनवाई शुरू कराने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवाने को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि मुलताई में हर महीने कम से कम चार दिन अपर कलेक्टर न्यायालय लगाया जाए, ताकि क्षेत्र के वकीलों और पक्षकारों को सुनवाई के लिए बैतूल नहीं जाना पड़े। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सीएस चंदेल ने बताया कि मुलताई न्यायालय में करीब 300 अधिवक्ता कार्यरत हैं। मुलताई के अलावा आमला, मासोद और प्रभातपट्टन क्षेत्र तथा आठनेर के कई गांव महाराष्ट्र…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल मुलताई अपर कलेक्टर न्यायालय मांग
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 11:26
पिछला अपडेट
17/09/26 11:26
स्थान
India