एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 16, 2026

बैतूल में धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ राम-सीता विवाह

बैतूल, 16 अक्टूबर (वार्ता) बैतूल के गंज क्षेत्र में 69वें रामलीला एवं दशहरा उत्सव के तहत प्रभु श्रीराम और माता सीता का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा आयोजित 12 दिवसीय धार्मिक महोत्सव के छठे दिन श्रीराम बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री कृष्ण मंदिर से शुरू हुई बारात में सजे-धजे रथ पर प्रभु श्रीराम का स्वरूप विराजमान था। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। समिति के सदस्यों ने पारंपरिक डांडिया करते हुए हिस्सा लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल रामलीला श्रीराम बारात विवाह
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/10/26 12:13
पिछला अपडेट
16/10/26 12:13
स्थान
India