एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:33

बारिश में स्कूल डूबा, आंगनवाड़ी में पढ़ाई

बैतूल, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की भीमपुर तहसील के ग्राम कारीदा स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला में बारिश के दौरान एक से डेढ़ फीट तक पानी भरने से करीब तीन महीने से नियमित कक्षाएं प्रभावित हैं। फिलहाल विद्यार्थियों की पढ़ाई आंगनवाड़ी केंद्र में कराई जा रही है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को आवेदन देकर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर नया स्कूल भवन स्वीकृत करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल भवन निचले स्थान पर होने के कारण हर वर्ष बारिश में परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाता है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. बैतूल स्कूल जलभराव भवन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/09/26 14:58
पिछला अपडेट
01/09/26 14:58
स्थान
India