एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित, आठ को नोटिस
प्रकाशित तिथि: 19/10/26 08:19
India
भिण्ड, 19 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार अनुभाग में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि आठ अन्य को सेवा समाप्ति के प्रस्ताव संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस पाने वाले आठ पटवारी अभी परिवीक्षा अवधि भी पूरी नहीं कर सके हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप मिश्रा ने बताया कि पटवारी संजीव पाठक और अरविंद श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। वहीं, रविंद्र कुशवाहा, योगेंद्र अनिल, अमित भदौरिया, विकास कुशवाहा, रामकरण तोमर, भानुप्रताप जादौन, विजय कौशल और प्रमोद नरवरिया को सेवा समाप्ति के प्रस्ताव…