एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:44

नेशनल हाईवे-719 पर दो डंपरों की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

भिण्ड, 30 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में आज तड़के नेशनल हाईवे-719 पर दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे वाहन से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना आज सुबह लगभग चार बजे जैतपुरा के पास हुई। नगरा वीरवाल (उदी मोड़) निवासी डंपर चालक तहसीलदार जाटव सामने से आ रहे डंपर को क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान एक डंपर चालक द्वारा कट मारने से दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भिण्ड सड़क हादसा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 07:04
पिछला अपडेट
30/07/26 07:04
स्थान
India