एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:17

जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

बैतूल, 10 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भैंसदेही में नगर परिषद की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना देकर एक कार्यकर्ता को कुंभकरण का वेश पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से सुलाया और नगर परिषद पर जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेयजल, सड़क, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नारेबाजी की। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने आरोप लगाया कि नगर परिषद आम नागरिकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भैंसदेही कांग्रेस प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/07/26 11:09
पिछला अपडेट
10/07/26 11:09
स्थान
India