एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 15:05

क्रिकेट अंडर-15 बालक वर्ग की चयन प्रक्रिया संपन्न, 486 खिलाड़ियों ने लिया भाग

भोपाल, 15 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-15 बालक वर्ग के लिए खुली चयन परीक्षण प्रक्रिया का आयोजन डीपीएस स्कूल खेल मैदान, नीलबड़ में किया गया। चयन प्रक्रिया में 486 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन परीक्षण प्रातः 7:30 बजे प्रारंभ हुआ। खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी खेल क्षमता और प्रदर्शन के आधार पर मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ से आए चयनकर्ताओं नितिन कुलकर्णी और जफर खान द्वारा किया गया। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया को लेकर प्रतिभागियों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भोपाल क्रिकेट चयन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/06/26 15:03
पिछला अपडेट
15/06/26 15:03
स्थान
India