एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गणेश विसर्जन के लिए सात घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर तैनात
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 16:48
India
भोपाल, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख सात विसर्जन घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर तैनात किए गए हैं। घाटों पर लोगों के पानी में उतरने पर रोक रहेगी तथा लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, ट्यूब, रस्सी और पीए सिस्टम सहित अन्य संसाधनों के साथ नगर निगम के कर्मचारी तैनात रहेंगे। नगर निगम शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर स्टॉल लगाएगा, जहां पूजा के बाद लोग गणेश प्रतिमाएं जमा कर सकेंगे। निगम इन प्रतिमाओं…