एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, November 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अल्पवर्षा से खाद्य सामग्री महंगी, दीपावली पर बाजार में रौनक बरकरार
प्रकाशित तिथि: 05/11/26 11:25
India
भोपाल, 05 नवम्बर (वार्ता) दीपावली के त्योहार से पहले खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी का असर आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, शक्कर, प्याज और सूखे मेवों के दाम बढ़ने से इस बार मिठाइयां, नमकीन और पारंपरिक पकवान तैयार करना महंगा हो सकता है। व्यापारियों के अनुसार अल्पवर्षा से फसलों की पैदावार और बाजार में आवक प्रभावित होने के कारण मांग और आपूर्ति के बीच अंतर बढ़ा है, जिसका असर कीमतों पर दिखाई दे रहा है। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरत की कई…