एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बारिश से फसलों के नुकसान का सर्वे और मुआवजा दे सरकार : माकपा
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 10:26
India
भोपाल, 20 सितंबर (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी फसलों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों की खड़ी फसलें 90 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई हैं, लेकिन सरकार किसानों की चिंता करने, सर्वे कराने और मुआवजा देने की घोषणा करने के बजाय अन्य गतिविधियों में व्यस्त है। श्री सिंह ने कहा कि बारिश से सोयाबीन, बाजरा, तिल्ली, उड़द, मूंग, अरहर और मूंगफली जैसी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा…