एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

मान्या मिश्रा का जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन

भोपाल, 16 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी की खिलाड़ी मान्या मिश्रा का चयन आईएसएफ जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। मान्या अंडर-63 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता तीन से आठ दिसंबर तक रियो डी जेनेरियो, ब्राजील में आयोजित होगी। मान्या का चयन 14 और 15 सितंबर को रायपुर में आयोजित एसजीएफआई चयन ट्रायल के माध्यम से हुआ। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में स्थान बनाया है। जिम्नेसियाड वर्ल्ड स्कूल गेम्स अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिता है, जिसमें विभिन्न देशों के युवा खिलाड़ी हिस्सा…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भोपाल मान्या मिश्रा ताइक्वांडो भारतीय टीम चयन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 16:12
पिछला अपडेट
16/09/26 16:12
स्थान
India