एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
टीईटी के विरोध में भोपाल में जुटे शिक्षक, परीक्षा नहीं देने का ऐलान
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 10:11
India
भोपाल, 04 अक्टूबर (वार्ता) शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर रविवार को प्रदेशभर के शिक्षक भोपाल में एकत्र हुए। शिक्षक लिंक रोड नंबर-2 स्थित अंबेडकर पार्क में धरना दे रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि वे किसी भी स्थिति में टीईटी नहीं देंगे और सरकार से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। शिक्षक संघर्ष समिति एवं वरिष्ठता बहाली मंच के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के विभिन्न जिलों से शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। शिक्षक सुबह 11 बजे से एकत्र…