एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

भोपाल, 17 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी की जयंती पर गुरुवार को विधानसभा परिसर में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश के सार्वजनिक जीवन और लोकतांत्रिक परंपराओं में स्वर्गीय श्री तिवारी के योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा, जनप्रतिनिधिगण एवं स्वर्गीय श्री तिवारी के पारिवारिक सदस्य सहित अन्य गणमान्यजन तथा विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
83
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. भोपाल श्रीनिवास तिवारी जयंती पुष्पांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 10:02
पिछला अपडेट
17/09/26 10:02
स्थान
India