एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल, 1 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय परिसर में अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत "वंदे मातरम्" एवं राष्ट्र-गान "जन गण मन" का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा मधुर धुनें प्रस्तुत की गईं, जिससे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अशोक बर्णवाल तथा संजय कुमार शुक्ला सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मंत्रालय राष्ट्र गीत राष्ट्र गान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/04/26 00:00
पिछला अपडेट
01/04/26 00:00
स्थान
India