एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 18:08

खाद संकट समेत विभिन्न मांगों को लेकर माकपा की 24 घंटे की भूख हड़ताल समाप्त

भोपाल, 17 जुलाई (वार्ता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की ओर से राजधानी भोपाल सहित मध्यप्रदेश के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर शुरू की गई 24 घंटे की भूख हड़ताल शुक्रवार दोपहर समाप्त हो गई। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भूख हड़ताल समाप्त करने से पहले विभिन्न स्थानों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खाद की किल्लत दूर करने, कालाबाजारी पर रोक लगाने तथा नकली खाद-बीज का कारोबार करने वाली कंपनियों और दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. माकपा भूख हड़ताल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/07/26 08:54
पिछला अपडेट
17/07/26 08:54
स्थान
India