एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:02

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा में सुना प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम

निवाड़ी, 26 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित कंचना घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण किया।
इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेश केवट सहित पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।
दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
76
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुख्यमंत्री मन की बात ओरछा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/07/26 09:12
पिछला अपडेट
26/07/26 09:12
स्थान
India