एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत 559 पद उपलब्ध कराए
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 12:51
India
जबलपुर, 24 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के युवाओं को विद्युत उत्पादन क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत कार्यस्थल पर व्यावहारिक प्रशिक्षण 559 पद उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है। जिसमें चयनित युवाओं को कंपनी के विभिन्न कार्यालयों और जल एवं ताप विद्युत गृहों में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र प्रशिक्षणार्थियों को 8,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इन पदों के लिए इलेक्ट्रीशियन, आईसीटी एवं सिस्टम मेंटेनेंस, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो, सिविल इंजीनियरिंग, मानव संसाधन और अकाउंट्स…