एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:19

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुषमा स्वराज को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल, 06 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती स्वराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति निष्ठा, जनसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता तथा संकट की घड़ी में प्रत्येक भारतीय के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
81
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज श्रद्धांजलि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/08/26 13:22
पिछला अपडेट
06/08/26 13:22
स्थान
India