एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:29

मध्य प्रदेश के मुरैना में परिवहन विभाग ने तीन एम्बुलेंस को किया जब्त

मुरैना, 05 सितम्बर (वार्ता ) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को शासकीय जिला चिकित्सालय परिसर में एम्बुलेंस वाहनों की जांच की और तीन एम्बुलेंस को जब्त कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान एम्बुलेंस वाहनों में प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, वाहन का अनुबंध एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी। परिवहन विभाग की टीम द्वारा नौ से अधिक एम्बुलेंस वाहनों की जांच की गयी, जिनमें से तीन मोटरयान नियमों के विरुद्ध संचालित पाए गए, जिन्हें विभाद ने जब्त कर लिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र मुरैना एम्बुलेंस
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/09/26 12:56
पिछला अपडेट
05/09/26 12:56
स्थान
India