एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026

अवैध रेत से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

मुरैना, 04 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मंगलवार देर रात जौरा एसडीएम शुभम शर्मा ने रात्रि भ्रमण के दौरान एमएस रोड पर अवैध रेत से भरी बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। एसडीएम को देखकर चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा किए जाने पर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली को अंधेरे में छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों विभागों की मौजूदगी में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई। प्रशासन द्वारा वाहन को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। सं.दिनेश…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुरैना जौरा अवैध रेत परिवहन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/11/26 09:49
पिछला अपडेट
04/11/26 09:49
स्थान
India