एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

मुरैना, 15 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम लोहगढ़ निवासी एदल बाइक से मुरैना शहर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान आगरा-मुंबई मार्ग पर छौंदा पुल के समीप अज्ञात ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एदल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मुरैना ट्रक बाइक दुर्घटना मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 13:31
पिछला अपडेट
15/10/26 13:31
स्थान
India