एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026

हैदराबाद से बनारस जा रही टूरिस्ट बस कंटेनर से टकराई, दो घायल

मैहर, 30 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी यात्री बस सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में दो यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हैदराबाद से 35 यात्रियों को लेकर बनारस जा रही टूरिस्ट बस राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। दुर्घटना में घायल दोनों यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
79
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मैहर बस दुर्घटना कंटेनर यात्री
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/10/26 10:07
पिछला अपडेट
30/10/26 10:07
स्थान
India