एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026

डिवाइडर से टकराई कार, दो सगे भाइयों की मौत

मैहर, 04 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने से कार सवार दमोह निवासी दो सगे भाइयों की मृत्यु हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पिंडदान कर गया से दमोह जा रहे लोगों की कार शनिवार सुबह मैहर थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव के निकट डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में संजय गंगेले (59) और उनके बड़े भाई सुनील गंगेले (61) की मृत्यु हो गई, जबकि कार चालक राजा रैकवार गंभीर रूप से घायल है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. मैहर सड़क दुर्घटना दो भाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/10/26 09:45
पिछला अपडेट
04/10/26 09:45
स्थान
India