एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

जरुआखेड़ा के पास दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत, सात साल की बच्ची सहित दो की मौत

सागर 25 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत सागर-बीना मार्ग पर जरुआखेड़ा के पास शुक्रवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में सात साल की मासूम बच्ची और एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली मोटरसाइकिल पर राहुल सिंह निवासी वन खिरिया (खुरई) सवार थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर रामदास कुशवाह, सोनू कुशवाह निवासी धरमपुर और संध्या पटेल सात वर्षीय बेटी श्रद्धा के साथ सवार थे। जरुआखेड़ा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान संयोग से सागर से लौट रही 108 एंबुलेंस…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र मोटरसाइकिल सवार मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/04/26 00:00
पिछला अपडेट
25/04/26 00:00
स्थान
India