एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 13:08

यादव ने गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल, 12 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन प्रकाश पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री यादव ने शनिवार को यहां शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की गुरुबाणी हमें सत्य, प्रेम, समानता और मानव सेवा का संदेश देती है। गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षा, समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस पावन पर्व पर गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलकर मानवता के कल्याण में सहभागी बनने का संकल्प लेने का सभी से आह्वान किया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र यादव प्रकाश पर्व शुभकामनाएं
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 10:49
पिछला अपडेट
12/09/26 10:49
स्थान
India