एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

उत्तराखंड के राज्यपाल सिंह ने भगवान महाकालेश्वर के किए दर्शन

उज्जैन, 19 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं अतिथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राज्यपाल श्री सिंह के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मुकेश सोनी ने उनका स्वागत एवं सत्कार किया।
सैनी
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
70
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
मप्र राज्यपाल महाकालेश्वर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 14:02
पिछला अपडेट
19/09/26 14:02
स्थान
India