एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:57

राज्य मंत्रियों के स्वेच्छानुदान की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये की गई

भोपाल, 19 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य मंत्रियों द्वारा दिए जाने वाले स्वेच्छानुदान की अधिकतम राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह आदेश मंत्रि-परिषद द्वारा 11 मई 2026 को लिए गए निर्णय के पालन में जारी किया गया है। नई व्यवस्था 18 मई 2026 से प्रभावशील मानी जाएगी। पूर्व में राज्य मंत्रियों के लिए किसी एक मामले में एक वर्ष के दौरान स्वेच्छानुदान की सीमा 16 हजार रुपये निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 25 हजार रुपये कर दिया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. राज्य मंत्री स्वेच्छानुदान
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 12:35
पिछला अपडेट
19/05/26 12:35
स्थान
India