एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 16:24

पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में धुआं, सभी 72 यात्री सुरक्षित

भोपाल/इटारसी, 05 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश में नैनपुर से इंदौर जा रही पेंचवैली एक्सप्रेस के बी-2 एसी कोच में बुधवार तड़के धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। घटना इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के समीप हुई। समय रहते ट्रेन रोककर कोच में सवार सभी 72 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 19344 पेंचवैली एक्सप्रेस भोपाल की ओर आ रही थी। तड़के लगभग चार बजे एसी पैनल से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद फायर अलार्म बजने लगे। धुआं फैलने से यात्रियों में दहशत फैल गई और चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. रेल एसी दुर्घटना पेंचवैली
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
05/08/26 07:33
पिछला अपडेट
05/08/26 07:33
स्थान
India