एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:54

मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने जताया मतदाताओं का आभार

दतिया, 30 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने गुरुवार को संपन्न हुए उपचुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान करने वाले मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया की जागरूक जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी अटूट आस्था और विश्वास का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में जनता की सक्रिय भागीदारी सबसे बड़ी शक्ति होती है और दतिया के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर इसका परिचय दिया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. लीड दतिया उपचुनाव मतदाता आभार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/07/26 15:59
पिछला अपडेट
30/07/26 15:59
स्थान
India