एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की परिचयात्मक बैठक आयोजित

भोपाल, 11 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा की सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति की प्रथम परिचयात्मक बैठक आज विधानसभा भवन परिसर में आयोजित की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति अर्चना चिटनिस ने की। बैठक में समिति के सदस्य अशोक ईश्वरदास रोहाणी, गायत्रीराजे पवार, सुशील कुमार तिवारी, फूलसिंह बरैया, नितेन्द्र बृजेन्द्र सिंह राठौर तथा केशव देसाई उपस्थित रहे। बैठक में समिति की भूमिका, दायित्व और कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों को सरकारी उपक्रमों की समीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार श्रीरामहित भी उपस्थित थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. विधानसभा समिति बैठक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/05/26 00:00
पिछला अपडेट
11/05/26 00:00
स्थान
India