एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026

शहडोल के जंगल में छत्तीसगढ़ से आया हाथी मृत मिला

शहडोल, 13 अक्टूबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बाणसागर बांध के पास चंदौली गांव के जंगल में मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ से आया एक हाथी मृत अवस्था में मिला। वन विभाग के अनुसार, हाथी 25 हाथियों के समूह से बिछड़कर यहां पहुंच गया था।
प्रारंभिक तौर पर बोरिंग पंप में करंट लगने से हाथी की मौत होने की आशंका जताई गई है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
94
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शहडोल जंगल हाथी मृत करंट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/10/26 07:57
पिछला अपडेट
13/10/26 07:57
स्थान
India