एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 10, 2026

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित प्रधान आरक्षक निलंबित

शहडोल, 30 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल में पंचायत उपचुनाव की ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने सिंहपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया को निलंबित कर दिया है।
आदेश के अनुसार प्रधान आरक्षक सुभाष महोबिया की ड्यूटी पंचायत उपचुनाव के दौरान अमरहा गांव के मतदान केंद्र पर लगाई गई थी। निर्धारित ड्यूटी के दौरान वह बूथ पर उपस्थित नहीं मिले। उनका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में प्रधान आरक्षक को निलंबित करने की कार्रवाई की है।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शहडोल पंचायत उपचुनाव ड्यूटी निलंबन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 13:48
पिछला अपडेट
30/09/26 13:48
स्थान
India