एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026

भारी वर्षा के चलते बाणसागर बांध के 12 गेट खोले

शहडोल, 27 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोन नदी पर बने बाणसागर बांध में भारी वर्षा के कारण पानी की आवक बढ़ने पर 18 में से 12 गेट खोल दिए गए। बांध से तेजी से आ रहे पानी को निकाला जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार रेडियल गेट क्रमांक चार से 15 तक कुल 12 गेट को तीन-तीन मीटर खोला गया है। भारी वर्षा के कारण बढ़ी पानी की आवक को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार बांध की सुरक्षा के दृष्टिगत गेट खोले गए हैं।
सं.दिनेश
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
म.प्र. शहडोल बाणसागर बांध वर्षा गेट
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 08:58
पिछला अपडेट
27/09/26 08:58
स्थान
India